*अपराधियों ने गोली मारकर व्यवसायी से की छिनताई*
*बहादुरगंज:-* निशंद्रा पंचायत के टंगटंगी गांव के भूपेंद्र शर्मा को गोली मारकर की छिनताई का मामला,देर रात क्षेत्रीय जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम व बहादुरगंज थानाध्यक्ष एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच कर पीड़ित भूपेंद्र का हाल जाना, शुक्रवार को 4:30 के आसपास की है घटना। लोहागारा हाट व्यवसायी मंडी से दुकान बंद कर अपने एक अन्य साथी के साथ घर लौटने के क्रम में प्रेम नगर के निकट उत्तर तरफ पुल के पास अपराधियों ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर गाड़ी को रोका, जैसे ही गाड़ी स्लो किए अपराधियों ने गोली चला दी।भाग्यशाली रहे की गोली उनके हाथ में लगी,गोली लगने के पश्चात वे जख्मी होकर गिर गए, उनके साथ वाले व्यक्ति के साथ भी मारपीट किया, उनके पॉकेट से लगभग 15000/ रुपया एवं 200 ग्राम चांदी लेकर अपराधी फरार हो गया। उनलोगों ने कहा की दो मोटरसाइकिल पर चार अपराधी सामिल थे।घटना को अंजाम देकर एलआरपी की तरफ भाग गए। जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने इस प्रकार के अपराधिक घटना पर अफसोस जाहिर किया है एवं पुलिस प्रशासन से मांग किया है की अपराधियों को पकड़ कर सख्त सजा दे।
रिपोर्ट- इमरान आलम जीप पार्षद प्रतिनिधि
*दिघलबैंक समाचार*
